आसलपुर में जननेता गहलोत का ऐतिहासिक स्वागत, स्टेशन बना जश्न का मंच ।

जयपुर / आसलपुर / जोबनेर –
राम सिंह राव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया स्नेह, ढोल-शहनाई और जयकारों से गूंजा आसलपुर स्टेशन
रिपोर्ट: अजय सिंह ‘चिंटू’
जोधपुर की ओर जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का सोमवार को शालीमार एक्सप्रेस से गुजरते समय आसलपुर रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यह आयोजन न केवल एक राजनैतिक अभिनंदन था, बल्कि जनभावनाओं का सजीव उत्सव भी बन गया।
स्वागत समारोह का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम सिंह राव ने किया। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता, ग्रामीण जन, महिलाएं और युवा मौजूद रहे। खास बात यह रही कि इस आयोजन में कोई मंच नहीं था, लेकिन गहलोत के प्रति जनता के प्रेम और विश्वास ने पूरे परिसर को उत्सवस्थल में बदल दिया।
रामपाल भम्भोरिया, कमलेश भाखर, कन्हैया लाल प्रजापत, रामस्वरूप लांबा, पुरण सिंह राव, राहुल सिंह राव, नव्या सिंह राव, और कुमारी दिव्या सिंह जैसे अनेक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं, कांग्रेस के दुपट्टे और ज़ोरदार जयकारों के साथ गहलोत का स्वागत किया।
याकूब खान राणा और जगदीश नट की ढोल-शहनाई की धुनों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। स्टेशन परिसर ‘अशोक गहलोत ज़िंदाबाद’ और ‘जननायक अमर रहें’ जैसे नारों से गूंज उठा। गहलोत ने ट्रेन की खिड़की से मुस्कराकर हाथ हिलाया और कार्यकर्ताओं के स्नेह के प्रति आभार प्रकट किया।
इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अशोक गहलोत न केवल एक अनुभवी नेता हैं, बल्कि जनता के दिलों में आज भी उनकी मजबूत पकड़ बनी हुई है। वहीं राम सिंह राव की अगुवाई में यह कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित, प्रभावशाली और संगठित रूप से संपन्न हुआ।