धर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सावन की सतरंगी तैयारी, डिप्टी सीएम को महिला मोर्चा का तीज न्योता ।

जयपुर

जयपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री जयश्री गर्ग और उनकी टीम ने शनिवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें आगामी तीज महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को भी आमंत्रण पत्र प्रदान किया और कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया।

जयश्री गर्ग ने बताया कि, “राजस्थान को यूं ही ‘रंगीलो राजस्थान’ नहीं कहा जाता। यहां हर दिन कोई न कोई पर्व, परंपरा और उत्सव मनाया जाता है। तीज महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है — इस दिन महिलाएं पारंपरिक लहरिया पहनकर झूले झूलती हैं, गीत गाती हैं और पारिवारिक-सामाजिक मेलजोल बढ़ता है। हमने इसी परंपरा को निभाते हुए उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी को आमंत्रित किया है। उनका आना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात होगी।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में शहर की अन्य महिलाएं भी भाग लेंगी। “दिया कुमारी न केवल प्रदेश की उप मुख्यमंत्री हैं, बल्कि जयपुर राजपरिवार से भी जुड़ी हुई हैं, इसलिए उनका पारंपरिक तीज उत्सव में शामिल होना महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा,” उन्होंने कहा।

भाजपा महिला मोर्चा की निकिता राठौड़ ने बताया कि महिला मोर्चा केवल सांस्कृतिक आयोजनों तक सीमित नहीं है। “हाल ही में हमने मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया था, जिसमें पक्ष और विपक्ष की भूमिका में अधिकांश महिलाएं ही थीं। इससे स्पष्ट है कि भाजपा में महिला कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी दोनों मिलती हैं। उप मुख्यमंत्री का तीज महोत्सव में आना हम सभी के लिए प्रेरणादायक होगा,” उन्होंने कहा।

इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू मिश्रा, सुमन मीणा, प्रदेश मंत्री शिखा वेद, स्नेहा कंबोज, वर्तिका सेन, प्रदेश कोषाध्यक्ष शकुंतला विजयवर्गीय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहीं।


 


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!