
जयपुर।
राजस्थान भाजपा कार्यालय के मीडिया विभाग द्वारा प्रदेश मंत्री और प्रतापगढ़ के वरिष्ठ नेता पिंकेश पोरवाल का भव्य स्वागत किया गया। हाल ही में पिंकेश पोरवाल को राजस्थान सरकार ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की एडहॉक कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने RCA और राज्य के खेल प्रेमियों के साथ विश्वासघात किया था। परिणामस्वरूप RCA की स्थिति जर्जर हो गई थी। अब भाजपा सरकार ने ना सिर्फ सफल IPL जैसे आयोजनों को अंजाम दिया है, बल्कि RCA में चुनाव प्रक्रिया को गति देने के लिए एडहॉक कमेटी का गठन किया है।
पोरवाल ने कहा, “सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है, उसका हम पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। RCA को कांग्रेस के प्रभाव से मुक्त कर राजस्थान के युवाओं को एक नई और पारदर्शी क्रिकेट व्यवस्था दी जाएगी।”
स्वागत समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, प्रवक्ता और पैनलिस्ट मौजूद रहे — जिनमें पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, भाजपा प्रवक्ता पंकज मीणा, राखी राठौड़, विकास बारेठ, शिव शंकर शर्मा, आकाश शर्मा, अश्वनी शर्मा, कपिल गुरदासवानी, शिव चौधरी, आदित्य शर्मा, प्रीत मिश्रा, मनीषा सिंह, शैलेन्द्र सिंह धाबाई , गणेश सिंह शेखावत , और वीरेंद्र कुमार शर्मा प्रमुख रहे।
इसी बीच एक आत्मीय क्षण उस समय सामने आया जब वर्षों से भाजपा कार्यालय में सेवा दे रहे ओम छिपा का भी पिंकेश पोरवाल और प्रमोद वशिष्ठ द्वारा सार्वजनिक सम्मान किया गया। यह भाजपा की उस विचारधारा को दर्शाता है जिसमें हर स्तर का कार्यकर्ता मूल्यवान है।