
“अपडेट भारत 24×7 की टीम इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है।”
गुजरात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है — राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। इस हादसे में कई अन्य लोगों की भी जान गई है।
विजय रूपाणी की दुखद मृत्यु की खबर आने के बाद भारतीय जनता पार्टी राजस्थान ने अपने सभी आगामी कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।
दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।