राजनीतिराजस्थानराज्य

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका , भाजपा में शामिल हुईं महिला नेता अरुणा गोड़, कई कार्यकर्ता भी हुए शामिल ।

सांसद मंजू शर्मा ने कहा, "आज का दिन भाजपा के लिए गर्व का दिन है, जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली है। इससे पार्टी का कुनबा और सशक्त हुआ है।"

जयपुर

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका , भाजपा में शामिल हुईं महिला नेता अरुणा गोड़, कई कार्यकर्ता भी हुए शामिल ।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज कांग्रेस पार्टी की कई महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी रहीं वरिष्ठ नेत्री अरुणा गोड़ ने भाजपा में शामिल होकर इस बदलाव की अगुवाई की। उनके साथ अनेक महिला कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा का दामन थामा।

इस अवसर पर जयपुर से सांसद मंजू शर्मा, भाजपा जयपुर जिला अध्यक्ष अमित गोयल, भाजपा महिला मोर्चा जयपुर जिला अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी, और भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नवगठित सदस्यों को भाजपा का पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

सांसद मंजू शर्मा ने कहा, “आज का दिन भाजपा के लिए गर्व का दिन है, जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली है। इससे पार्टी का कुनबा और सशक्त हुआ है।”

भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा, “महिला शक्ति का यह समर्थन हमारी नीतियों को और बल देगा। भाजपा को महिलाओं का आशीर्वाद लगातार मिलता रहेगा।”

भाजपा में शामिल हुईं अरुणा गोड़ ने कहा, “कांग्रेस अब अपने अस्तित्व को बचाने में नाकाम हो चुकी है। पार्टी अपने मूल उद्देश्य से भटक चुकी है और नए नेताओं को आगे बढ़ने का अवसर नहीं मिलता। वहीं भाजपा की महिला-समर्थक नीतियों और भजनलाल शर्मा सरकार की कार्यशैली से हम प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी महिलाओं के लिए एक क्रांतिकारी कदम है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं और मेरी टीम बिना किसी लालच के भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, हम पूरी निष्ठा से उसे निभाएंगे और भाजपा को जयपुर व राजस्थान में और मजबूत करेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!