धर्म

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 14 फरवरी से 20 फरवरी तक ।

प्रसिद्ध कथा वाचक ब्रज बिहारी जी महाराज अपने श्रीमुख से भक्ति की अमृत धारा प्रवाहित करेंगे।

जयपुर, धर्म डेस्क 

 

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 14 फरवरी से 20 फरवरी तक होने जा रहा है। इस आयोजन का पोस्टर शंकराचार्य राजराजेश्वर जी महाराज, अनखल, हरिद्वार के द्वारा विमोचित किया गया। इस बार भागवत कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक ब्रज बिहारी जी महाराज अपने श्रीमुख से भक्ति की अमृत धारा प्रवाहित करेंगे।

कथा के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृष्ण लीला, रुक्मिणी विवाह, नृसिंह अवतार, वामन अवतार, सुदामा लीला, द्वारका लीला, कृष्ण जन्म लीला, गोवर्धन पूजा प्रमुख आकर्षण होंगे।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बद्री नारायण गौड़, भोज राज शर्मा, राजीव भार्गव, नवरत्न अग्रवाल, राजकुमारी ब्रह्मभट्ट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक बद्री नारायण ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा हमारे जीवन में उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी किसी बीमार व्यक्ति के लिए औषधि। यह कथा हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती है।

वहीं, राजकुमारी ब्रह्मभट्ट (शर्मा) ने बताया कि इस बार सात दिनों तक विभिन्न लीलाओं का भव्य चित्रण किया जाएगा, जिसमें कृष्ण लीला, द्वारका लीला, गोवर्धन पूजा, और रुक्मिणी विवाह मुख्य आकर्षण होंगे। कथा स्थल पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम की पूर्णाहुति 21 फरवरी को की जाएगी, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। राजकुमारी ब्रह्मभट्ट ने आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग कथा स्थल पर आकर कथा श्रवण कर इस आयोजन को सफल बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!